Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Nikay Chunav 2025 : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में 75.58 प्रतिशत मतदान...

Dev Verma
CG Nikay Chunav 2025 :  गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में 75.58 प्रतिशत मतदान...
X

CG Nikay Chunav 2025 : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में 75.58 प्रतिशत मतदान…

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तीनों नगरीय निकायों-गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही में कुल 75.58 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें पुरूष मतदान का प्रतिशत 77.40 और महिला मतदान का प्रतिशत 73.87 है। तीनों नगरीय निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 35350 है। इनमें 17072 पुरूष मतदाता और 18278 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगरपालिका परिषद गौरेला में 70.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें पुरूष मतदान का प्रतिशत 71.56 और महिला मतदान का प्रतिशत 69.05 है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 14842 है। इनमें 7149 पुरूष मतदाता और 7693 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा में 76.53 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें पुरूष मतदान का प्रतिशत 78.09 और महिला मतदान का प्रतिशत 75.07 है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 12042 है। इनमें 5837 पुरूष मतदाता और 6205 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगर पंचायत मरवाही में 83.53 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें पुरूष मतदान का प्रतिशत 86.64 और महिला मतदान का प्रतिशत 80.64 है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 8466 है। इनमें 4086 पुरूष मतदाता और 4380 महिला मतदाता शामिल हैं।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019