Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : चलती कार में युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश

CG News
X

CG News : बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में चलती कार में दो युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तिफरा सेक्टर-डी इलाके का है, जहां एक नैनो कार में सवार दो युवक कार की खिड़की पर बैठकर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

CG News : उनके पीछे चल रही एक कार में सवार महिला ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो में कार का नंबर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है और बताया जा रहा है कि वाहन दुर्ग पासिंग का है।

CG News : युवकों की इस लापरवाही भरी हरकत से सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी, साथ ही उनकी खुद की सुरक्षा भी खतरे में थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार सवार युवकों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019