Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खारुन नदी में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने घंटो मशक्कत के बाद निकाला शव

CG News: Youth drowns in Kharun river, SDRF recovers body after hours of effort
X

CG News: Youth drowns in Kharun river, SDRF recovers body after hours of effort

CG News : दुर्ग। खारुन नदी के अम्लेश्वर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया, जब 19 वर्षीय युवक मोहम्मद मोहिउद्दीन नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही दुर्ग कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और एसडीआरएफ की टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। हालात का जायजा लेते ही टीम ने बिना देर किए सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो कई घंटों तक चला।

CG News : रेस्क्यू अभियान की कमान प्रभारी धनीराम यादव के हाथों में थी, जबकि डिप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने नदी की गहराइयों में उतरकर लगातार तलाश की। कठिन परिस्थितियों के बीच आखिरकार टीम ने युवक का शव बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान रायपुर के मौदहा पारा निवासी मोहम्मद मोहिउद्दीन (19) के रूप में हुई है, जो मोहम्मद नजीमुद्दीन का पुत्र था।

CG News : रेस्क्यू के बाद शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019