Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News: 15 करोड़ की ठगी करने वाले केके श्रीवास्तव को भागने में मदद करने के आरोप में युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार

CG News
CG News
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को भगाने में मदद करने के आरोप में पुलिस ने युवक कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस युवा नेता से तेलीबांधा थाने में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ खतम होने के बाद रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CG News: बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव को पुलिस ने रिमांड खत्म होने पर 7 जुलाई को अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक रिमांड में भेजा है। केके श्रीवास्तव को भोपाल के एक होटल से 20 जून को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने 12 दिनों की रिमांड पर लिया था।
Next Story


