Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय युवती का जला हुआ शव खेत में मिला। मृतका की पहचान लेलेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जिसका घर घटना स्थल से कुछ दूरी पर बताया जा रहा है।

CG News : जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने खेत में युवती का जली हुई अवस्था में शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

CG News : बताया जा रहा है कि मृतिका की शादी आगामी 1 अप्रैल को होने वाली थी, जिससे इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह मामला हत्या है, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई घटना। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019