Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

CG News
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गतौरी के पास एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पहले एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल भरवाते हुए सीसीटीवी में नजर आया। इसके बाद दूसरे फुटेज में वह अपनी बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल डालते हुए और आग लगाते हुए दिखाई देता है। आग लगते ही वह दर्द से तड़पते हुए सड़क पर गिर पड़ा।

CG News : मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर आग बुझाई और युवक को बचाने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान उसकी बाइक भी जलकर खाक हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

CG News : घायल युवक की पहचान पौसरी निवासी 29 वर्षीय मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। फिलहाल इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। बिल्हा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019