Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News: लिफ्ट में गिरने से युवक की मौत, मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही आई सामने

CG News
CG News
CG News: दुर्ग: भिलाई के चौहान स्टेट व्यावसायिक परिसर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे 25 वर्षीय युवक लिफ्ट के खुले दरवाजे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बजाज चौक, धुंधाड़ा निवासी के रूप में हुई है।
CG News: जानकारी के अनुसार, चौहान स्टेट की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा खुला था, जबकि लिफ्ट नीचे थी। अंधेरे में युवक गलती से लिफ्ट शाफ्ट में गिर गया। इस हादसे में लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही की बात सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रस्सी की मदद से युवक को बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Next Story


