Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : स्कूल की छत से गिरकर युवक की मौत, नशे में था मृतक

CG News
X

CG News : कोरबा। जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां स्कूल की छत पर सो रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय तनिष्क कर्ष के रूप में हुई है, जो अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ स्कूल की तीन मंजिला छत पर सोया हुआ था।

CG News : बताया जा रहा है कि दोनों भाई देर रात एक शादी समारोह से लौटे थे और छत पर ही सो गए। घटना के दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद बड़े भाई ने देखा कि तनिष्क नीचे गिर चुका है। वह तुरंत नीचे पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

CG News : 112 की टीम ने शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाई शराब के नशे में थे, जिससे संतुलन बिगड़ने और हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019