Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरकर युवक की मौत, युवती घायल, प्रेम-प्रसंग का मामला

CG News: Young man dies after falling from a three-storey building, girl injured, case of love affair
X

CG News: Young man dies after falling from a three-storey building, girl injured, case of love affair

CG News : बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी इलाके में स्थित अभिलाषा परिसर की इडब्ल्यूएस बिल्डिंग में बुधवार को हुई एक रहस्यमयी घटना ने पूरे शहर को हिला दिया। तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती के गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

CG News : घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद युवती को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

CG News : हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों ने खुद छलांग लगाई या किसी अन्य कारण से छत से गिरे। इसको लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले भी दोनों को कई बार इमारत की छत पर देखा गया था। अचानक तेज आवाज के बाद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को नीचे पड़ा पाया।

CG News : पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल यह मामला रहस्य और आशंकाओं से घिरा हुआ है, जिसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही संभव होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019