Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर चलती कार से फेंका, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

CG News
X

CG News : भानुप्रतापपुर। महिला सुरक्षा को लेकर देशभर में जागरूकता के बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को लिफ्ट देना दो युवकों की दरिंदगी में बदल गया। आरोपियों ने कार में महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया।

CG News : जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला शनिवार को इलाज के लिए कांकेर गई थी। शाम को वापस लौटते समय वह माकड़ी तिराहा पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक ईको कार वहां पहुंची, जिसमें पहले से कुछ लोग सवार थे। महिला भी उसी कार में बैठकर भानुप्रतापपुर की ओर रवाना हो गई।

CG News : रास्ते में करीब 15 किलोमीटर पहले कार में बैठे अन्य यात्री उतर गए। इसके बाद महिला को अकेला पाकर कार में मौजूद दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, लेकिन आरोपियों ने उसे धमकाने की कोशिश की।

CG News : जब कार भानबेड़ा के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे धक्का देकर फरार हो गए। सड़क किनारे गिरी महिला को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत भानबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध कार हटकर्रा क्षेत्र में दिखाई देने की सूचना मिली। पेट्रोलिंग टीम ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र पोया निवासी हरनपुरी थाना कोरर और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी जिस कार का इस्तेमाल कर रहे थे, वह धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से चोरी की गई थी। फिलहाल पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019