Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रेलवे पटरी पार करते महिला ट्रेन की चपेट में, अस्पताल में तोड़ा दम

CG News
X

CG News : जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम कावडगांव के पास रेलवे पटरी पार करते समय एक अज्ञात महिला तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG News : ग्रामीणों के अनुसार, करीब 30 वर्षीय महिला केके रेललाइन के पास पहुंची थी। इसी दौरान उसे आती हुई ट्रेन दिखाई नहीं दी और वह सीधे उसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला को गंभीर चोटें आईं।

CG News : घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

CG News : फिलहाल महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों की पहचान और उपस्थिति के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019