Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: जंगल में मिली महिला की जली हुई लाश, हत्या की आशंका...

CG News: जंगल में मिली महिला की जली हुई लाश, हत्या की आशंका...
X

CG News: जंगल में मिली महिला की जली हुई लाश, हत्या की आशंका…

महासमुंद: CG News: महासमुंद जिले के कोडार स्थित वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 52 में एक महिला की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला पूरी तरह से जल चुकी थी, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। मौके से महिला का अधजला पर्स, लिपस्टिक और चप्पल बरामद हुए हैं।

CG News: हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस


पुलिस के अनुसार, शव को लगभग चार दिन पहले जलाया गया होगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शुरुआती जांच में हत्या के बाद शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, तुमगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटा रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019