Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : महिला की संदिग्ध मौत, चुनरी से फंदे पर लटका मिला शव, परिजन सदमे में

CG News
X

CG News : कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में स्थित पुष्प पल्लव कॉलोनी में एक कामकाजी महिला मंजू राव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मंजू का शव उनके घर की खिड़की से चुनरी के सहारे फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना ने परिजनों और पड़ोसियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

CG News : बता दें कि मंजू राव का शव चुनरी से लटका हुआ पाया गया। मृतिका के पति सुनील राव ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। सुबह उन्हें पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत परिजनों और पड़ोसियों को सूचित किया। मौके पर बुलाए गए डॉक्टर ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। सुनील राव ने पुलिस को बताया कि उनके और मंजू के बीच कोई विवाद नहीं था और सब कुछ सामान्य था।

CG News : मंजू के मायके वालों ने भी यही बात दोहराई कि शादी के बाद से दंपती के रिश्ते में कोई समस्या नहीं थी। मंजू के दो बच्चे हैं एक बेटी जो आठवीं कक्षा में पढ़ती है और एक छोटा बच्चा। दर्री थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019