Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : घर में जिंदा जलती रही महिला, पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा

CG News: Woman burns alive in house, neighbours break down door
X

CG News: Woman burns alive in house, neighbours break down door

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला की घर के अंदर जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्राम लखना का है।

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्राम लखना का है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय कुमारी साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय घर के अंदर से अचानक चीखने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की।

CG News : काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019