Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : विंग कमांडर के खुदकुशी मामले में पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज

CG News
X

CG News

CG News : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र की विधायक कालोनी में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की है। पुलिस ने अर्जिता पर पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप दर्ज कर लिया है।

CG News : पत्नी की प्रताड़ना से परेशान थे विंग कमांडर

विपुल यादव ने 10-11 मार्च 2026 को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उनकी लाश सबसे पहले घर में काम करने वाली बाई ने देखी, जब वह चाय देने गई थी। बाई ने तुरंत पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विपुल यादव वर्ष 2014 में अर्जिता श्रीवास्तव से लव मैरिज किए थे। विवाह के बाद से ही पत्नी अर्जिता उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देती थी, अपमानित करती थी और मारपीट भी करती थी। इससे विपुल मानसिक रूप से बेहद परेशान रहते थे।

CG News : 50 लाख रुपये और प्रॉपर्टी का आरोप

परिजनों ने पुलिस को सीडी और वीडियो साक्ष्य सौंपे हैं, जिसमें अर्जिता द्वारा विपुल यादव के साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार के सबूत मौजूद बताए जा रहे हैं। आरोप है कि अर्जिता ने बेंगलुरु में प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर विपुल पर दबाव बनाया और उनसे लगभग 50 लाख रुपये भी लिए। इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही।

CG News : आत्महत्या से पहले कई बार फोन किया

जांच में सामने आया है कि खुदकुशी से पहले विपुल यादव ने अपनी पत्नी अर्जिता को कई बार फोन किया, लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं की गई। इससे उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई और अंत में उन्होंने आत्महत्या कर ली।

पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019