CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ पुलिस को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवभोग थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 9 किलो जीवित सालकापरी (पैंगोलिन) और 6.13 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद की गई है।
CG News : बता दें कि 26 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति वन्यजीव की तस्करी के लिए छत्तीसगढ़ में सक्रिय हैं। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देवभोग पुलिस ने घेराबंदी की और ओडिशा नंबर की कार क्रमांक ओडी 08 डी 7638 व मोटरसाइकिल सीजी 05 सी 9151 को रोका। जांच के दौरान वाहन से जिंदा पैंगोलिन और उससे जुड़ी सामग्री बरामद हुई।

CG News : पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के जंगलों से पैंगोलिन पकड़कर छत्तीसगढ़ के रास्ते अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों में भकुला पात्र 55 वर्ष और तारिणी पात्र 52 वर्ष, निवासी कालाहांडी (ओडिशा) तथा नागेश पात्र 35 वर्ष, निवासी देवभोग (छत्तीसगढ़) शामिल हैं।
CG News : आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 39, 51(1) समेत अन्य धाराओं और छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
