Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पत्नी की लाश खेत में, पति फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक दंपती की रहस्यमयी मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पत्नी का शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला, जबकि पति का शरीर पास के पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया। पुलिस को शक है कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला हो सकता है। मृतकों की शिनाख्त 29 वर्षीय अमित इंदुआ और उसकी 25 वर्षीय पत्नी अंजू इंदुआ के रूप में हुई है।

CG News : जानकारी के अनुसार दोनों मंगलवार रात नवरात्रि घूमने गए थे। घर लौटकर बच्चों को सुलाने के बाद वे बाहर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में अंजू की लाश देखी और अमित का शव फंदे पर लटका पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित शराब का लती था और पिछले कुछ दिनों से दंपती के बीच झगड़े चल रहे थे। पुलिस को यह भी संदेह है कि अंजू ने जहर खाकर जान दी हो सकती है।

CG News : एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 6-7 दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था। मामले में मर्ग दर्ज कर लिया गया है और डॉग स्क्वॉड के साथ फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019