Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : करवा चौथ की रात पति का इंतजार करती रही पत्नी, सुबह खून से लथपथ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

CG News
X

CG News : दुर्ग। जिले में करवा चौथ की रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई बिजली ऑफिस के सामने शनिवार सुबह 35 वर्षीय अनिल यादव का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। अनिल की पत्नी करवा चौथ के दिन देर रात तक अपने पति का इंतजार करती रही, लेकिन सुबह उनकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

CG News : पुलिस के अनुसार अनिल यादव, जो शिवपारा, दुर्ग का निवासी था, शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था। वह ई-रिक्शा चलाने के साथ-साथ पेंटिंग का ठेका भी लेता था। उसकी दो बेटियां हैं। करवा चौथ के दिन पत्नी उसका इंतजार करती रही, लेकिन अनिल वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह राहगीरों ने मोहलई बिजली ऑफिस के सामने उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

CG News : मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है। घटनास्थल से एक एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों ने रात में संदिग्ध आवाजें सुनने की बात कही है, जिसकी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019