Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया, आरोपी पति गिरफ्तार

CG News
X

CG News : एमसीबी। जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG News : जानकारी के अनुसार, ग्राम लकरापारा निवासी देवनारायण सिंह 20 वर्ष ने 3 जनवरी को थाने में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रवीना सिंह ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शुरुआती तौर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतिका नवविवाहिता होने के चलते कार्यपालन दंडाधिकारी की मौजूदगी में पंचनामा किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

CG News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें रवीना की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या पाए जाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने मामले की दिशा बदलते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पति अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। सख्त पूछताछ में देवनारायण सिंह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

CG News : आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए गमछे से फंदा बनाकर शव को पंखे से लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019