Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आखिर कब बंद होगी गौ हत्या....?

Dev Verma
CG News : आखिर कब बंद होगी गौ हत्या....?
X

CG News : आखिर कब बंद होगी गौ हत्या….?

रायपुर : छत्तीसगढ़ में हाल ही में गौ हत्या के खिलाफ सख्त कानून की बात की जा रही थी, लेकिन इसके बीच ही राजधानी रायपुर में गौकशी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायपुर के मोमिन पारा क्षेत्र में गौ हत्या की सूचना मिलने पर गौ सेवकों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर गौकशी की भयावह तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।

जमीन खून से सनी हुई थी और वहां मांस काटने का सामान, तराजू और अन्य उपकरण जप्त किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटनाक्रम ने राजनीतिक विवाद भी पैदा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि बीजेपी गौ तस्करी के खिलाफ कानून बनाने की बात करती है, लेकिन गांव तस्करों को संरक्षण दे रही है। वहीं, बीजेपी ने सुशासन का दावा करते हुए कठोर कार्रवाई करने की बात की है।

गौ मांस की बिक्री पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस पर तेजी से कार्रवाई की गई है और सरकार प्रतिबद्धता के साथ आगे भी काम करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले पर ट्वीट किया, जिसमें गौ तस्करी करने वालों को सुधारने की हिदायत दी है।

हालांकि, रायपुर में हुई गौकशी की इस वारदात ने बड़े सवाल उठाए हैं। कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि प्रशासन के नाक के नीचे गौ हत्या कैसे हो रही है। गौ भक्त और सुशासन का दावा करने वाले आखिर क्या कर रहे थे? कौन है गौकशी का मास्टरमाइंड, और कब तक इस गिरोह का खुलासा होगा? ये बड़े सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019