Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पत्नी ने अंडा सब्जी बनाने से किया मना, तो नाराज पति ने पेड़ पर लटककर दी जान

CG News
X

CG News : धमतरी। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा गांव में तीजा पर्व के दौरान एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मनपसंद अंडा सब्जी नहीं बनने से नाराज एक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान टिकूराम सेन के रूप में हुई है। इस घटना ने तीजा पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया।

CG News : जानकारी के अनुसार, सांकरा गांव निवासी टिकूराम सेन ने अपनी पत्नी से तीजा पर्व के दिन अंडे की सब्जी बनाने की मांग की थी। तीजा पर्व, जो छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक धार्मिक त्योहार है, के दौरान पत्नी ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए अंडा सब्जी बनाने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज टिकूराम ने गुस्से में आकर घर के पास एक पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, लेकिन घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019