रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार का मामला अब भी अधर में लटका हुआ है। सरकार बनने के बाद से मंत्री पद के दो स्थान रिक्त हैं, जिन पर अब तक नियुक्ति नहीं हुई है। पहले कहा गया था कि स्थानीय निकाय चुनाव के बाद विस्तार किया जाएगा, और अब खबरें आ रही हैं कि इसकी लिस्ट फाइनल हो चुकी है, बस अंतिम मुहर लगना बाकी है।
CG News : पीएम मोदी के दौरे के बाद कैबिनेट विस्तार
बीजेपी संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरे के बाद नवरात्रि के दौरान कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इसी बीच, पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान रायपुर के माना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत और अजय चंद्राकर के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई है।
CG News : वायरल तस्वीर से बढ़ी चर्चाएं
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों पूर्व मंत्रियों से मुलाकात की, तो उनके चेहरे खिल उठे। मोदीजी ने आत्मीयता से उनका हालचाल पूछा और बातचीत भी की, जिसके बाद दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान छा गई। इस तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है और इसे संभावित कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
CG News : कौन-कौन हैं कैबिनेट की रेस में
राजेश मूणत और अजय चंद्राकर को संभावित कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद के दावेदार माना जा रहा है। इनके अलावा कुछ अन्य नेताओं के नाम भी इस दौड़ में शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि आखिरकार कैबिनेट विस्तार कब तक होता है और किसे मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।