Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : शादी का खाना पड़ा भारी, चौथिया कार्यक्रम के बाद 44 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार

CG News
X

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त चिंता में बदल गईं, जब चौथिया कार्यक्रम में शामिल हुए 44 ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ घंटों बाद उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायतें शुरू हो गईं, जिससे गांवों में हड़कंप मच गया।

CG News : जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत आमदी (द) के आश्रित मोहलाई से 17 लोग और ग्राम पंचायत दर्रीपारा के बोइरगांव से 27 लोग इस फूड पॉयजनिंग की चपेट में आए हैं। सभी ग्रामीण समारोह में शामिल होकर अपने-अपने गांव लौटे थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई।

CG News : मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। उपस्वास्थ्य केंद्र कोसमी में तत्काल चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लगातार प्रभावित ग्रामीणों की निगरानी कर रही है और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

CG News : सीएमओ वीएस नवरत्न ने बताया कि सूचना मिलते ही कोसमी सेक्टर में मेडिकल स्टाफ तैनात कर दिया गया है। अब तक 40 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है और सभी की स्थिति नियंत्रण में है।

CG News : स्वास्थ्य विभाग ने भोजन के सैंपल की जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ताकि फूड पॉयजनिंग के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019