CG News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, मैनपाट और बलरामपुर में जमकर हुई बर्फबारी...

CG News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, मैनपाट और बलरामपुर में जमकर हुई बर्फबारी…
CG News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, मैनपाट और बलरामपुर में जमकर हुई बर्फबारी…
अंबिकापुर/सीतापुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में तेज बारिश के साथ जमकर बर्फबारी हुई, जिससे इलाका पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया। बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना हो गया, लेकिन इसके साथ ही फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
मैनपाट की सड़कें पूरी तरह से बर्फ से पट गई हैं और पूरे इलाके में कोहरा छा गया है। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी से गेहूं और टमाटर की फसलों को काफी नुकसान हुआ है, जिससे किसान चिंतित हैं।
बलरामपुर जिले के लहसुनपाठ इलाके में भी भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे गांव का नजारा किसी हिल स्टेशन जैसा लगने लगा। हालांकि, इस बर्फबारी और ओलावृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक आंधी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने जहां पर्यटकों के लिए मैनपाट और बलरामपुर को आकर्षण का केंद्र बना दिया है, वहीं किसानों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।


