Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ऑनलाइन ऑर्डर की आड़ में हथियारों की सप्लाई, ई-कॉमर्स वेयरहाउसों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

CG News
X

CG News : बिलासपुर। न्यायधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर बिलासपुर पुलिस ने एक साथ सख्त कदम उठाते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों के कई वेयरहाउसों पर अचानक छापेमारी की। तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और चकरभाठा थाना क्षेत्र में स्थित गोदामों में की गई इस कार्रवाई से ई-कॉमर्स सेक्टर में हलचल मच गई।

CG News : पुलिस जांच के दौरान अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, ब्लिंकिट, ई-कार्ट और ब्लू डार्ट सहित कई बड़े रिटेल वेयरहाउसों से बटनदार और धारदार चाकू बरामद किए गए। इन सभी चाकुओं को तत्काल जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि कहीं इन हथियारों की ऑनलाइन बिक्री किसी आपराधिक मंशा से तो नहीं की जा रही थी।

CG News : कार्रवाई के बाद सभी संबंधित वेयरहाउस प्रबंधकों को एसपी कार्यालय तलब किया गया, जहां उन्हें साफ शब्दों में चेताया गया कि जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू और अन्य प्रतिबंधित धारदार हथियारों की खरीद-फरोख्त पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस ने दो टूक कहा कि भविष्य में यदि किसी भी गोदाम में हथियार मिलने की पुष्टि होती है, तो संबंधित मैनेजरों और कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019