Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबा परिवार, मासूम समेत 3 घायल

CG News: Wall of under-construction house collapses, family buried under debris, 3 injured including an innocent child
X

CG News: Wall of under-construction house collapses, family buried under debris, 3 injured including an innocent child

CG News : कोरबा। शहर के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर पड़ोसी के घर पर गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा मलबे में दब गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। घटना प्रेम नगर, कपाटमुडा रोड की है।

CG News : बताया जा रहा है कि देर रात मौसम बदलने के बाद अचानक तेज हवाओं के बीच संतोष वर्मा द्वारा बनवाई जा रही तीन मंजिला इमारत की दीवार गिर गई, जो सीधे अजय धनवार के घर पर आ गिरी। उस समय अजय धनवार, उनकी पत्नी और छोटा बच्चा घर के अंदर सो रहे थे। दीवार गिरते ही पूरा परिवार ईंटों के मलबे में दब गया।

CG News : आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घर के अंदर रखा दोपहिया वाहन, बर्तन, बिस्तर और अन्य सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर के भीतर अब भी मलबा फैला हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019