Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नींव खुदाई के दौरान कच्चे मकान की दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत

CG News
X

CG News : दुर्ग। निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। ग्राम हीरेतरा में नींव की खुदाई करते समय बगल के कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

CG News : जानकारी के मुताबिक, ग्राम हीरेतरा निवासी गुरुदेव चंदेल ने अपने नए मकान के निर्माण के लिए शुक्रवार सुबह मजदूरों को बुलाया था। ग्राम पेन्ड्रावन के चार मजदूर कमल नारायण ठाकुर, ईश्वरी गायकवाड़, पोषण डांगे और दुर्गेश ठाकुर सुबह 9 बजे काम शुरू कर चुके थे। करीब घंटे भर में मजदूरों ने 2-3 फीट गहरी नींव खोद ली थी।

CG News : इसी दौरान बगल में मौजूद कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई और दो मजदूर कमल नारायण 25 वर्ष और ईश्वरी गायकवाड़ 35 वर्ष मलबे के नीचे दब गए। शेष दो मजदूर थोड़ी दूरी पर थे, इसलिए बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल किया और रेस्क्यू शुरू किया।

CG News : दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमल नारायण को मृत घोषित कर दिया। जबकि ईश्वरी गायकवाड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019