Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 3.5 करोड़ का मजदूरी घोटाला, ऑडिट में खुली पोल,बिना हिसाब-किताब कर दिया भुगतान

Asian News
CG News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 3.5 करोड़ का मजदूरी घोटाला, ऑडिट में खुली पोल,बिना हिसाब-किताब कर दिया भुगतान
X

CG News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 3.5 करोड़ का मजदूरी घोटाला, ऑडिट में खुली पोल,बिना हिसाब-किताब कर दिया भुगतान

CG News: रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में मजदूरों के भुगतान में 3,50,00,000 से अधिक की गड़बड़ी ऑडिट में पकड़ी गई है। ऑडिट के दौरान विवि प्रशासन द्वारा भुगतान के संबंध में आवश्यक जानकारियों एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए थे। ऑडिट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन से मजदूरों के भुगतान में साढ़े 3 करोड़ से अधिक की राशि के बारे में जानकारी मांगी गई है।

CG News: बता दें, कृषि विश्वविद्यालय में कृषि फॉर्म एवं अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों की नियुक्ति की जाती है। इन मजदूरों को नियमानुसार मजदूरी का भुगतान किया जाता है। कृषि कार्यों के अलावा ये मजदूर कई अधिकारियों के निवास पर काम करते हैं।

बंगले में अटैच

CG News: कृषि कार्य के नाम पर मजदूरों को बंगले में अटैच कर लिया गया है। इसी तरह सौंदर्याकरण के नाम पर भी 50 से अधिक मजदूर विश्वविद्यालय में काम कर रहे हैं। इन मजदूरों को सालाना लाखों रूपए का भुगतान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किया जाता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019