Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नक्सली हिडमा के गांव पूवर्ती में पहली बार सरपंच चुनाव के लिए मतदान, बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी,लगी कतार,देखें वीडियो

CG News: नक्सली हिडमा के गांव पूवर्ती में पहली बार सरपंच चुनाव के लिए मतदान, बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी,लगी कतार,देखें वीडियो
X

जगदलपुर/पूवर्ती। CG News: छत्तीसगढ़ के सबसे कुख्यात नक्सली हिडमा के गांव पूवर्ती में आज इतिहास रचा जा रहा है। पहली बार इस गांव में सरपंच चुनने के लिए मतदान हो रहा है, जहां पहले कभी मतदान केंद्र नहीं बना था।

CG News: यह वोटिंग छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का हिस्सा है। प्रदेश के 50 ब्लॉकों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना भी वहीं होगी। हालांकि, बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जा रहे हैं।

CG News: 53 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 53 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 11,430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिलाएं और 65 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। तीसरे चरण में 30,990 पंच, 3,802 सरपंच, 1,122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वोटिंग हो रही है।

CG News: पूवर्ती में मतदान को लेकर उत्साह

हिडमा के गांव पूवर्ती में मतदान का आयोजन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच ग्रामीण उत्साह से वोट डाल रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो इस ऐतिहासिक पल को कैद करता है। बस्तर में चल रहे इस मतदान ने क्षेत्र में शांति और विकास की नई उम्मीद जगाई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019