Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News: साय कैबिनेट की बैठक 30 को, रजत जयंती वर्ष सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में 30 जुलाई को होगी। बैठक में चालू खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता समेत कई विषयों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई जाएगी।
CG News: कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। रजत जयंती वर्ष में 15 अगस्त से 6 फरवरी तक राज्य के सभी विभागों और मंत्रियों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस पर चर्चा की जाएगी।
Next Story



