Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : वायरल वीडियो बना कार्रवाई की वजह, बाबा बागेश्वर के पैर छूने पर ऑन-ड्यूटी TI लाइन अटैच

CG News
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के रायपुर आगमन के दौरान ऑन-ड्यूटी थाना प्रभारी द्वारा पैर छूने का मामला अब अनुशासनात्मक कार्रवाई तक पहुंच गया है।

CG News : बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर सरकारी विमान से स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात TI मनीष तिवारी ने उनसे मुलाकात के समय उनके पैर छू लिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

CG News : वीडियो सामने आते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। विभागीय अनुशासन और ऑन-ड्यूटी आचरण को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से TI मनीष तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।

CG News : पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत आचरण या प्रोटोकॉल से हटकर व्यवहार विभाग की छवि को प्रभावित करता है। इसी वजह से कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की विभागीय समीक्षा की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019