Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून से ही लगेंगी कक्षाएं

CG News : स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून से ही लगेंगी कक्षाएं
X

CG News: Viral order regarding postponement of school reopening date turns out to be fake; classes to commence on June 16.

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र पूरी तरह फर्जी निकला है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस वायरल आदेश का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल पूर्व निर्धारित तिथि 16 जून 2026 से ही संचालित होंगे।

CG News : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने या स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ाने संबंधी कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा पत्र भ्रामक और असत्य है।

CG News : विभाग ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक कथित आदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूलों के खुलने की तारीख आगे बढ़ाने का दावा किया गया है। जांच में यह दस्तावेज फर्जी पाया गया है और इसका स्कूल शिक्षा विभाग से कोई संबंध नहीं है।

CG News : विभाग ने जारी की अपील-

स्कूल शिक्षा विभाग ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपुष्ट दस्तावेजों और संदेशों पर भरोसा न करें। किसी भी सूचना की पुष्टि केवल विभाग के आधिकारिक आदेशों और अधिकृत माध्यमों से ही करें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019