Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : पेड़ पर फंदे से लटकती मिली ग्रामीण की लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG News : बिलासपुर। न्यायधानी के बेलगहना चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतखंडी में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान 46 वर्षीय सुखराम उर्फ नन्हे गुड्डू के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
CG News : ग्रामीणों की सूचना पर बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
CG News : पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
Next Story


