Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 24 जून को गांवों में लगेगी विकास चौपाल, आवास से रोजगार तक होंगे बड़े फैसले

CG News : 24 जून को गांवों में लगेगी विकास चौपाल, आवास से रोजगार तक होंगे बड़े फैसले
X

CG News: ‘Vikas Chaupal’ (Development Forum) to be held in villages on June 24; major decisions ranging from housing to employment to be taken.

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास की दिशा तय करने के लिए 24 जून को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस एक दिन की बैठक में आवास, रोजगार, पंचायत विकास और जनकल्याण योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, जिनका सीधा असर लाखों ग्रामीण परिवारों पर पड़ेगा।

CG News : ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 के तहत तैयार की गई स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा। ग्रामीणों के दावे और आपत्तियां सुनकर पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची तय की जाएगी। इससे अपात्र लोगों को सूची से बाहर करने और वास्तविक जरूरतमंदों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

CG News : बैठकों में पंचायतों के आय-व्यय का ब्यौरा, विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट और पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 के परिणाम भी जनता के सामने रखे जाएंगे। इसके जरिए ग्रामीण सीधे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा कर सकेंगे।

CG News : विशेष ग्राम सभा में विकसित भारत, रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VBGRAMG) के तहत रोजगार गारंटी के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही बेरोजगारी भत्ते, समय पर मजदूरी भुगतान और ग्राम सभा आधारित विकास योजनाओं पर चर्चा होगी।

CG News : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। ग्राम सभा से मंजूरी मिलने के बाद ही आवास और रोजगार से जुड़ी नई सूचियां सरकारी पोर्टलों पर अपलोड की जाएंगी, जिससे आने वाले समय में विकास कार्यों को गति मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019