CG News : रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास कोड़ासिया में नाबालिग छात्राओं से काम कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कार्यालय ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।
CG News : जारी आदेश के अनुसार निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए समिति में धर्मेन्द्र सिंह बैस (क्षेत्र संयोजक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़), धनेश्वरी सिदार (क्षेत्र संयोजक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़) और उमेश पटेल (नोडल अधीक्षक, आदिवासी विकास विभाग, लैलूंगा) को शामिल किया गया है। समिति 28 फरवरी को छात्रावास पहुंचकर स्थल निरीक्षण करेगी और तथ्यों के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
CG News : इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर अपूर्वा टोप्पो ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और एसडीएम से जांच रिपोर्ट मांगी जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नाबालिग बच्चों से काम कराना गंभीर विषय है और ऐसी स्थिति में किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शिकायत की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


