Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : डीमाइनिंग मिशन पर निकले ITBP जवानों का वाहन पलटा, 2 की हालत नाजुक

CG News: Vehicle carrying ITBP jawans on demining mission overturns, condition of 2 critical
X

CG News: Vehicle carrying ITBP jawans on demining mission overturns, condition of 2 critical

CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा बड़ा हादसा हो गया। डीमाइनिंग और सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले जवानों का वाहन कुतुल-कोडनार मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 6 जवान घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CG News : जानकारी के मुताबिक जवान इलाके में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को सुरक्षा देने के लिए तैनात थे। इसी दौरान निर्माण कार्य में उपयोग किया जाने वाला वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। घायल जवानों को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

CG News : फिलहाल वाहन दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर खराब सड़क और दुर्गम इलाका हादसे की वजह माने जा रहे हैं, हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019