Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आधार केंद्र में तोडफ़ोड़ पड़ी भारी, रिसाली के पार्षद बर्खास्त

CG News: Vandalism at Aadhaar centre proves costly, Risali councillor dismissed
X

CG News: Vandalism at Aadhaar centre proves costly, Risali councillor dismissed

CG News : दुर्ग। शासकीय कार्य में बाधा डालने और आधार केंद्र में तोडफ़ोड़ के आरोप सिद्ध होने के बाद नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कॉलोनी के पार्षद विनय नेताम को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई संभागायुक्त एस.एन. राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1996 की धारा 19(1)(अ) के तहत की है।

CG News : जानकारी के अनुसार, निगम आयुक्त द्वारा 19 मार्च 2026 को प्रस्तुत विस्तृत जांच प्रतिवेदन में पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट में कहा गया था कि विनय नेताम ने अपने पदीय दायित्वों का पालन करने के बजाय निगम मुख्यालय परिसर स्थित आधार कक्ष में घुसकर हंगामा किया, तोडफ़ोड़ की और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

CG News : साथ ही कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया था। मामले की जांच और सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के साक्ष्य, दस्तावेज और तर्कों का विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संभागायुक्त ने इसे जनप्रतिनिधि के आचरण के प्रतिकूल मानते हुए कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया। इस निर्णय के बाद नगर निगम और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019