CG News: भाजपा की जीत पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का बयान...
बिलासपुर: प्रदेश भर में भाजपा की बड़ी जीत के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने जीत के लिए जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह भाजपा की जीत वास्तव में जनता का आशीर्वाद है।
तोखन साहू ने कहा, “हम विकास पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करेंगे।” उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस के नेता अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं, इसलिए जनता ने उन्हें नकारा है।”
साहू ने आगे कहा, “हमें अपनी जीत को लेकर पूरा विश्वास था। हम काम करने वाले लोग हैं और जनता जानती है कि किस पार्टी की नियत अच्छी है।”
इस प्रकार, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भाजपा की जीत को विकास और जनता के विश्वास का प्रतीक बताया और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए।

