Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ प्रवास कल, जांजगीर में जनादेश परब कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी

Asian News
CG News: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ प्रवास कल, जांजगीर में जनादेश परब कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी
X

CG News: रायपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरे होने पर जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस ग्राउंड में 22 दिसंबर को 'जनादेश परब' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे।

CG News: राज्य स्तरीय जनादेश परब कार्यक्रम में प्रदेश भर के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबियां सौंपी जाएंगी। साथ ही शिवरीनारायण धार्मिक पर्यटन स्थल को सुंदर बनाने की दिशा में भी पहल की जाएगी। विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

CG News: सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था

जिनके माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 50 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं और सुरक्षा के लिए 900 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री साय के सुशासन के दो वर्ष पूरे होने पर 'जनादेश परब विश्वास, निर्माण और गौरव' का नया नारा दिया है।

CG News: कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन

कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग विशेष तैयारियां कर रहा है। कलेक्टर और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

CG News: विशाल डोम और बैठक व्यवस्था,19 पार्किंग स्थल

जनसभा के लिए तीन डोम लगाई गई है जिसमें 50 हजार से अधिक कुर्सी बैठने के लिए लगाई गई। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है जिसमें बिलासपुर संभाग से 900 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती पंडालों,सड़कों के चौक चौराहों,पार्किंग एरिया में लगाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने बताया कि अन्य जिलों से आने वाले लोगों के लिए कार्यक्रम स्थल के 500 मीटर की दूरी पर है 19 जगहों को पार्किंग बनाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019