CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर दशहरा की देश-विदेश में अलग पहचान है। गौरवशाली सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण के लिए बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल मांझी-चालकी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस आमंत्रण को स्वीकर कर लिया है। वह 4 अक्टूबर को आदिवासियों के साथ ऐतिहासिक और पारंपरिक बस्तर दशहरा मनाएंगे।
नक्सलवाद से मुक्ति और शांति की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व-त्योहार धूमधाम से मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के ‘मुरिया दरबार’ में आने का निमंत्रण मिला। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूँ। https://t.co/duqPYWFWp6
— Amit Shah (@AmitShah) September 19, 2025
CG News: दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल मांझी-चालकी ने आमंत्रण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की छायाचित्र भी भेंट की। गृह मंत्री अमित शाह ने स्नेहपूर्ण आमंत्रण स्वीकार करते हुए बस्तर सांसद सहित दशहरा समिति के प्रतिनिधिगण को धन्यवाद ज्ञापित कर समस्त बस्तर वासियों को विश्व प्रसिद्ध दशहरे की शुभकामनाएं दी .यह आमंत्रण बस्तर की ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुनने की परंपरा को बनाए रखने के उद्देश्य से दिया गया।
CG News: 4 अक्टूबर को बस्तर आएंगे अमित शाह
मुरिया दरबार का आयोजन 4 अक्टूबर को सिरहासार भवन में किया जाएग। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्री, बस्तर संभाग के जनप्रतिनिधि और देश एवं प्रदेश के अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहेंगे। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में जनता की बात सीधे सुनेंगे। इस दौरान मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे। बस्तर आगमन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-‘नक्सलवाद से मुक्ति और शांति की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व-त्योहार धूमधाम से मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के ‘मुरिया दरबार’ में आने का निमंत्रण मिला. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


