Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को दी बधाई....

Dev Verma
CG News
X

CG News

CG News : रायपुरछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी और कहा कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में यह एक बड़ी उपलब्धि है।

CG News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। शाह ने आगे कहा, मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है।

CG News : यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019