Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अंबिकापुर में, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वित्तमंत्री ओपी चौधरी

CG News
X

CG News

CG News: अंबिकापुर: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अंबिकापुर का दौरा करेंगे। वे पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा और वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने अंबिकापुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में संभागीय स्तरीय बैठक में शामिल हुए।

CG News: बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख 26 हजार आवासों की स्वीकृति मिल चुकी है। 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 3 लाख से अधिक अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति मिलने की संभावना है, जो छत्तीसगढ़वासियों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

CG News: बैठक में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक उद्देश्वरी पैकरा, रायमुनि भगत, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, भूलन सिंह मरावी, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, महापौर मंजूषा भगत, अनिल सिंह मेजर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, देवेंद्र तिवारी, ललन प्रताप सिंह, भरत सिंह, मुरली सोनी, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ सिंह पैकरा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019