Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना ठप, बेरोजगारों को राहत का इंतजार...

CG News: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना ठप, बेरोजगारों को राहत का इंतजार...
X

CG News: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना ठप, बेरोजगारों को राहत का इंतजार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना फिलहाल ठप हो गई है। पिछली कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2023 में इस योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत बेरोजगारों को प्रतिमाह ₹2,500 का भत्ता दिया जाता था। हालांकि, नवंबर 2023 के बाद से यह योजना बंद पड़ी है।

क्या है मामला?

राज्य में सरकार बदलने के बाद बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वाला पोर्टल बंद हो गया है, जिससे नए आवेदक पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं। योजना के तहत पिछले साल अप्रैल से नवंबर 2023 तक भत्ता वितरित किया गया था, लेकिन उसके बाद से इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है।

बेरोजगारी भत्ता वितरण के आंकड़े:

महीना भत्ता पाने वाले
अप्रैल 2023 66,265
मई 2023 1,05,607
जून 2023 1,26,737
जुलाई 2023 1,22,625
अगस्त 2023 1,29,886
सितंबर 2023 1,35,440
अक्टूबर 2023 1,35,001
नवंबर 2023 1,33,149

विधानसभा में उठा मुद्दा:

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने पूछा कि 2022 से जनवरी 2025 तक कितने लोगों को इसका लाभ मिला? जवाब में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि:

  • वर्ष 2022-23 में कोई लाभार्थी नहीं था।
  • वर्ष 2023-24 में 778 युवाओं को इसका लाभ मिला।
  • वर्ष 2024-25 में अब तक कोई लाभार्थी नहीं है।

सरकार की सफाई:

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले यह योजना शुरू की थी। अब बीजेपी सरकार नई पॉलिसी बनाने पर काम कर रही है।

क्या थी पात्रता की शर्तें?

  1. आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदन के वर्ष की 1 अप्रैल को उम्र 18 से 35 साल
    के बीच होनी चाहिए।
  3. आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  4. रोजगार पंजीयन केंद्र में कम से कम दो साल पुराना पंजीयन होना चाहिए।
  5. परिवार की वार्षिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

क्या होगा आगे?

फिलहाल, सरकार बेरोजगारी भत्ते को लेकर नई नीति बनाने की बात कर रही है। वहीं, बेरोजगार युवा पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे फिर से आवेदन कर सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019