Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नहाने के दौरान नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, तीसरा युवक गंभीर

CG News: Uncle and nephew drown in river while bathing, third youth critical
X

CG News: Uncle and nephew drown in river while bathing, third youth critical

CG News : सरगुजा। जिले में एक बार फिर नदी में डूबने की घटना ने इलाके को झकझोर दिया है। मेंड्राकला स्थित खर्रा नदी में नहाने गए तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, मायापुर चांदनी चौक निवासी अमन कुमार (19) और उज्जवल दीप भराती (17) अपने साथी समर्थ सोनी (17) के साथ मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खर्रा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

CG News : स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अमन और उज्जवल की जान जा चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल समर्थ सोनी को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

CG News : गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में इसी नदी में यह दूसरी बड़ी घटना है। कुछ दिन पहले भी यहां मामा-भांजी की डूबने से मौत हो चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019