Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : दीवार गिरने से दो मासूम बहनों की मौत, महिला गंभीर हालत में रायपुर रेफर

CG News : दीवार गिरने से दो मासूम बहनों की मौत, महिला गंभीर हालत में रायपुर रेफर
X

CG News: Two young sisters die after wall collapses; woman referred to Raipur in critical condition.

CG News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बालसमुंद के पास स्थित ग्राम राउरपुर में एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि मलबे में दबने से 10 वर्षीय राधिका और 12 वर्षीय वंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबी महिला को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों मासूम बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे राउरपुर गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

CG News : फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि दीवार गिरने के पीछे क्या कारण रहा। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019