Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पानी टंकी की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, मासूम बच्ची गंभीर

CG News
X

CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें ईंट भट्ठे में बनी पानी की टंकी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।

CG News : घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली डेम किनारे हुई। जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार की रहने वाली चन्द्रकला (45 वर्ष) और आशा बारले (29 वर्ष) अपने परिवार के साथ भट्ठे में काम करने आई थीं। हादसे के समय महिलाएं और बच्चे पानी टंकी के पास नहाने के लिए बैठे थे, तभी टंकी की दीवार उनके ऊपर गिर गई।

CG News : महिलाओं को तुरंत संजीवनी हॉस्पिटल दल्लीराजहरा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल मासूम बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना ने पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019