Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG News: Two twin sisters drowned in a pond while playing, mourning spread in the village.
X

CG News: Two twin sisters drowned in a pond while playing, mourning spread in the village.

CG News : सक्ती। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते दो जुड़वा बहनों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र के लवसरा गांव की है।

CG News : जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय दीप्ति गोंड और दिव्या गोंड सुबह करीब 9ः30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गईं, जहां अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में गिर गईं। बताया जा रहा है कि उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण दोनों को समय रहते बचाया नहीं जा सका।

CG News : कुछ देर बाद ग्रामीणों ने तालाब में दोनों बच्चियों के शव तैरते हुए देखे, जिसके बाद तुरंत उन्हें बाहर निकाला गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं इस हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019