CG News : जांजगीर-चांपा में धर्मांतरण और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दो पास्टर गिरफ्तार
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम तनौद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पास्टर संजू दांडेकर (37) और मोती सिंह (39) को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
CG News : जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 20 में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा में लोगों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत मिली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
CG News : एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने जुर्म को स्वीकार किया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
CG News : एएसपी ने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


