Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG News: Two innocent children died after drowning in the river, mourning spread in the village.
X

CG News: Two innocent children died after drowning in the river, mourning spread in the village.

CG News : बलरामपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG News : जानकारी के मुताबिक 5 और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। खेलते-खेलते वे अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक डूबने लगे। साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव प्रयास शुरू किया।

CG News : काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूमों की सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे, जहां का मंजर बेहद भावुक कर देने वाला था। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019