CG News : कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो युवकों के शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर 27 वर्ष और अमित माथुर 26 वर्ष के रूप में हुई है।
CG News : दोनों निजी पावर प्लांट में ठेका श्रमिक के तौर पर काम करते थे और बुधवार दोपहर घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे, जिसके बाद से उनके मोबाइल फोन बंद हो गए थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
CG News : मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
CG News : परिजन सदमे में हैं, वहीं स्थानीय लोग भी घटना को लेकर हैरान हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


